श्राद्ध कर्म के दौरान किशोरी समेत पांच तालाब में डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिला में श्राद्ध कार्यक्रम के दशकर्म के दौरान हादसा हो गया।यहां तालाब में डूबने से एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई।घटना गावां थाना क्षेत्र के भीखी गांव की है। घटना में एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार भीखी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार को दशकर्म का विधान चल रहा था। ऐसे में कई महिला, पुरुष के साथ घर के सदस्य गांव के तालाब में गए। महिला व पुरुष तालाब में अलग अलग स्थानों पर विधि-विधान के बाद स्नान कर रहे थे।

इस दौरान एक महिला तालाब में डूबने लगी। जिसे बचाने के चक्कर में कुल 5 महिलाएं गहरे पानी में चली गईं।वहां उपस्थित अन्य महिलाओं के चीख पुकार के बाद दूसरे घाट पर स्नान कर रहे लोग दौड़ कर आये। सभी को पानी से निकाल कर गावां सीएचसी ले गए।गावां सीएचसी में चिकित्सकों ने गावां थाना क्षेत्र के खेरड़ा निवासी कलवा देवी (पति- महेंद्र प्रसाद यादव) उम्र 48 वर्ष एवं बिरने निवासी अंजली कुमारी (पिता- विजय यादव) उम्र 17 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि भीखी निवासी शिखा देवी (पति- बहादुर यादव) उम्र 45 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।इस हादसे के बाद भीखी समेत मृतकों के घर और गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त करते हुए। पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!