Ranchi:कलेक्शन का 1.74 लाख रुपए लेकर फरार हुए दो कर्मचारी,प्राथमिकी दर्ज

राँची।राजधानी राँची में कलेक्शन का 1.74 लाख रुपए लेकर दो कर्मचारी फरार हो गए। इस संबंध में एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर राम शरण अग्रवाल ने लोअर बाजार थाने में अपने दो कर्मचारियों जितेंद्र कुमार और रोहित उरांव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों कर्मचारी आईटीआई बस स्टैंड के पीछे किराए के मकान में रहते थे। दोनों का काम मार्केट से पैसा कलेक्शन करना था। दोनों दो महीने से रामशरण अग्रवाल के यहां कार्यरत थे। लेकिन दोनों 15 मई को कलेक्शन का पैसा लेकर वापस ऑफिस आए ही नहीं। जितेंद्र यादव ने एक लाख 444 रुपए और रोहित उरांव ने 74 हजार रुपए कलेक्शन का पैसा मार्केट से उठाया और भाग गए। दोनों के घर पर जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों किराए के घर पर रहते थे, दोनों वहां से गायब है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।