बिजली के करंट लगने से दो बच्चों की मौत…घर में लगे लोहे के दरवाजे को छूने से हुआ हादसा…

 

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को घर में लगे लोहे के दरवाजे में करंट आने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों में 10 वर्षीय सरस्वती कुमारी और 3 वर्षीय लड्डू सिंह शामिल है।बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब लड्डू सिंह अपने पड़ोसी मैनेजर सिंह के घर उनकी बेटी सरस्वती के साथ खेलने गई थी। खेलते समय दोनों बच्चे लोहे के दरवाजे के संपर्क में आए और करंट की चपेट में आ गए। दोनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।कुछ देर बाद सरस्वती की बड़ी बहन कल्याणी वहां पहुंची। उसे भी दरवाजे से करंट का झटका लगा, लेकिन वह बच गई और चिल्लाकर लोगों को बुलाया। जब तक परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के कारण मैनेजर सिंह के घर में कहीं से बिजली का अर्थिंग आ रहा है।जिससे घर के लोहे के दरवाजों व खिड़कियों में करंट आ रहा है।दो बच्चो की मौत से गांव में कोहराम मच गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!