Ranchi:घर से बिना बताए निकले दो लड़की और दो लड़का को तुपुदाना पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया बरामद,घर वालों को सौंपा…

 

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के हुलहुंडू से लापता हुए चार नाबालिगों को तुपुदाना ओपी थाना की पुलिस ने नई दिल्ली से बरामद कर लिया है। उन्हें लेकर शुक्रवार को तुपुदाना ओपी की पुलिस राँची पहुंची। इसके बाद चारो नाबालिग को पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया। लापता नाबालिगों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल है। लड़कियां संत जोसेफ गर्ल्स स्कूल हुलहुंडू की छात्रा है। दोनों की उम्र 14 साल है।वहीं दोनों लड़के प्रकाश उच्च विद्यालय हुलहुंडू के छात्र है। दोनों लड़कों की भी उम्र 14 साल है। चारों नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि घूमने के लिए निकले थे।उन्हें पता नहीं था कि वे ट्रेन से दिल्ली पहुंच जाएंगे।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी दुलाल महतो ने बताया कि चारों नाबालिग 18 सितंबर को घर निकला था।उसके बाद चारो के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाना दर्ज कराया।चार नाबालिगों के गुमशुदगी की शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू हुई और चारों को 22 सितंबर को आनंद विहार रेलवे स्टेशन दिल्ली से बरामद किया गया।उसके बाद दिल्ली से राँची लाया गया।शुक्रवार को चारों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।