राँची सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, कहा इस बार आरडीएक्स से होगा विस्फोट…जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।झारखण्ड के राँची सिविल कोर्टन को फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।मेल से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इस बार आरडीएक्स से विस्फोट किया जाएगा। इस तरह की धमकी मिलने के बाद राँची पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और जिस मेल से धमकी भरा मैसेज किया गया है उसकी जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की टीम कोर्ट परिसर में पहुंच कर हर जगह की तलाशी ले रही है। बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड ने पूरे कोर्ट परिसर को खंगाला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 6 फरवरी को भी राँची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी

 

धमकी की सूचना मिलते ही राँची पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया ।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सिविल कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया गया।कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया।कोर्ट के समाहरणालय की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया। वहीं फोर्टिज कोर्ट तथा राँची जिला बार भवन की ओर के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिये गये है।

error: Content is protected !!