देवघर:बाबा मंदिर परिसर से दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर चोरों लेपटॉप सहित अन्य सामान उड़ा लिए..
देवघर।झारखण्ड के बाबा बैद्यनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर हुई सनसनीखेज चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप समेत कई जरूरी सामान उड़ा लिए। हैरानी की बात यह कि घटना के वक्त आसपास के दुकानें खुली थीं। फिर भी किसी ने न कुछ देखा, न सुना और चोर आराम से फरार हो गए।पीड़ित परिवार एक धार्मिक संस्था से जुड़े हुए हैं और आने वाले दिनों में उनके संगठन का बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में वे मंदिर परिसर पहुंचे थे।पीड़ित ने अपनी कार को मान सिंहवी गेट के पास खड़ा कर पूरी तरह लॉक किया और काम से मंदिर के भीतर चले गए। इसी दौरान कार की जीपीएस एप पर अलर्ट बजा,जिसकी जानकारी तुरंत ड्राइवर को दी गई।लेकिन जब तक ड्राइवर कार के पास पहुंचा, चोर शीशा तोड़कर पूरा सामान चोरी कर फरार हो चुका था।
चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोग भी भड़क उठे।पीड़ित का कहना है कि इतनी भीड़ में शीशा टूट जाए और किसी को भनक तक न लगे, यह केवल चोरी नहीं, सुरक्षा तंत्र की नाकामी का खुला प्रमाण है।पीड़ित परिवार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद नगर थाना की टीम जांच में जुट गई है.नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आसपास के सक्रिय चोरों, नशेड़ियों और हिस्ट्रीशीटर की छानबीन की जा रही है।पुलिस के अनुसार नशे की लत के कारण कुछ मनचले इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने मंदिर क्षेत्र समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

