Ranchi:दिनदहाड़े घर में घुसकर ढाई लाख के गहने एवं 50 हजार नगदी की चोरी,प्राथमिकी दर्ज

राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नगर रोड नम्बर 1,केतारी बगान निवासी श्यामा कांत पाठक के घर सुबह सुबह चोरों ने कमरे में रखे गोदरेज से ढाई लाख के गहने एवं 50 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया है।इस सम्बंध में श्यामा कांत पाठक ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सोकर उठे तो देखा कि कमरे में रखा गोदरेज खुला हुआ है एवं पत्नी की साड़ी एवं अन्य सामान बिखरा हुआ है।गोदरेज की जांच की गई तो गहनों का बॉक्स गायब मिला।उनके अनुसार सोना का 4 जोड़ा कंगन,3 अंगुठी,1 मंगलसूत्र,1 चैन, 4 नाक का, 40 चांदी का सिक्का,पोला का कंगन एवं 50 हजार रुपए नकद गायब थे।चोरी हुए गहनों की कीमत ढाई लाख के करीब है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।वहीं मुहल्ले के कई जगहों पर सीसीटीवी खंगाला गया है।

इस सम्बन्ध में इंटक मजदूर नेता दीपेश पाठक ने बताया कि सुबह 7.30 से 10बजे के बीच चोरी की घटना हुई है।दीपेश ने बताया कि उसकी मम्मी का तबियत ठीक नहीं था इसलिए सोयी हुई थी।वहीं पापा भी दुसरे कमरे में थे।वो उप्पर के कमरे में था।चोर कब घर के अंदर घुसकर अलमीरा तोड़ा पता नहीं चला।साढ़े दस बजे जब उनकी मम्मी कमरे गई तो देखा अलमीरा खुला और समान बिखरा हुआ था।उसके बाद सभी घर वालों को जानकारी मिली।