महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर कुएं में डाल दिया,भागने के दौरान दोनों गिरफ्तार

धनबाद।प्यार में अंधी औरत ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव कुएं डाल दिया।बताया जाता है कि पुलिस ने भागने के दाैरान दोनों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से गिरफ्तार किया है। प्रेमी गोमो का रहने वाला है। जबकि प्रेमिका का पति बिहार के कुदरा का निवासी है। धनबाद के हरिहपुर थाना की पुलिस ने प्रेमिका के पति के परिजनो को घटना की सूचना दी है।

बताया जा रहा है कि धनबाद के गोमो का रहने वाला 32 वर्षीय अजय मालाकर मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में काम करता है। वह 2018 में मोबाइल टावर लगाने के काम पर बिहार के कुदरा में था। इसी दाैरान 27 वर्षीय रामा देवी से कनेक्शन भिड़ गया। रीमा शादी-शुदा थी। रीमा का पति अशोक पासवान कुदरा में ही मजदूरी करता था। अजय और रीमा पर इस कदर प्यार का भूत चढ़ा कि दोनों ने कुदरा के एक मंदिर में शादी रचा ली। रीमा का पति अशोक ने सबकुछ जानते हुए चुप्पी साध ली।

चार महीने पहले रीमा को लेकर अजय बिहार के सासाराम स्थित कुदरा से धनबाद के गोमो आ गया। रीमा अपने साथ 8 साल के बेटे ऋतिक कुमार को भी लाई। जबकि दो बच्चों को पति अशोक के पास ही छोड़ दी। रीमा का पति अपने बेटे ऋतिक से मिलने के लिए दो दिन पहले गोमो आया था। वह गोमो के दुर्गापाड़ा रेल कालोनी में आकर अपनी पत्नी से मिला। अगले दिन वह चुपचाप अपने बेटे को लेकर कुदरा के लिए निकल गया। इसके बाद रीमा ने पति को रास्ते से हटाने के लिए शाजिश रच दी।उसने पति को फोन लगाया। तब तक अशोक गया रेलवे स्टेशन पहुंचा था।

रीमा ने पति को अपनी बातों में फंसाया और बेटे को लेकर आने का अनुरोध किया।अशोक जब गोमो पहुंचा तो गोमो में दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद रीमा ने प्रेमी अजय के साथ मिलकर पति को मार डाला। शव को एक कुएं में ठिकाने लगाया दिया।उसके बाद दोनों भागने के दाैरान हरिहरपुर थाना की पुलिस ने दोनों को गोमो रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। साथ में 8 साल का बच्चा ऋृतिक भी है।

इधर गिरफ्तार प्रेमी अजय मालाकार ने पुलिस को एक अलग ही थ्योरी बताई है। अजय का कहना है कि अशोक पासवान ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। इसके बाद उसकी माैत हो गई। हम लोग डर गए। बचने के लिए शव को कुएं में डाल दिए। 

वहीं अशोक की आरोपी पत्नी का कहना है कि अजय से मेरा प्यार बिहार के कुदरा से ही हो गया था। मेरा पति मजदूरी का काम करता था। मेरे तीन पुत्र है। अजय मालाकार से मैनें 2018 में शादी कर ली। अजय ने एक दूसरी लड़की के साथ बिहारशरीफ में शादी की। शादी के कुछ ही दिनों में उसे छोड़ दिया था। रीमा ने अपने किए पर पछतावा करते हुए कहा कि उससे बड़ी गलती हो गई।पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को आज सौंप देंगे।आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!