ग्रामीणों ने एक शख्स को दी दर्दनाक मौत ! पहले जीभ काटी फिर मारकर जला दिया…जांच में जुटी है पुलिस..

 

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के खूंटीटोला गांव में मंगलवार की देर शाम ओझा-गुणी के आरोप में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। दबंगों ने पहले 45 वर्षीय धर्मदेव उरांव की पहले नृशंसता के साथ जीभ काट डाली, इसके बाद लाठी से पीटकर हत्या के बाद शव को फूंक डाला। गांव में पहले पंचायत हुई, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बताया कि कुछ महीने पहले मृतक के गोतिया में एक युवक की मौत हुई थी। इस मौत का जिम्मेदार धर्मदेव को ही माना जा रहा था। अंदेशा है कि इसी मौत का बदला देने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

धर्मदेव (मृतक) के तीन बेटे हैं, जिसमें एक पुत्र मंगलवार को ही बाहर से अपने घर लौटा था। मृतक के तीनों पुत्रों का परिवार और मृतक की पत्नी भी घर से गायब है। आशंका है कि या तो दबंगों ने उनसबों को कब्जे में ले लिया है या दबंगों के भय से वे लोग गांव छोड़कर फरार हैं। इधर, पुलिस की टीम को देखते ही मृतक के गोतिया (कथित हत्या के आरोपी) घरों में ताला लगाकर फरार हैं। गांव वाले हत्या की वारदात को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। घटना क्यों और किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!