छेडख़ानी का अजब मामला:दीवार पर लिखा था शिक्षक की पत्नी के बारे में गंदे शब्द और बनाई गई थी अश्लील तस्वीरे,दीवार पर लिखा था मास्टराईन और अरविंद का नाजायज संबंध है,मास्टर बीबी को संभाल लो!

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना में छेड़खानी का एक अजीब मामला दर्ज हुआ है। जिसमें आरोपियों ने किसी को बदनाम करने के लिए उसके घर के सामने अश्लील शब्द लिए दिए और उसकी गंदी तस्वीरें बना डाली। इस मामले में धुर्वा इलाके के क्वार्टर में रहने वाली एन चौधरी ने अज्ञात लोगो के विरुद्ध 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एन चौधरी की छोटी बेटी छह अप्रैल की सुबह स्कूल जाने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकाली तो उसने देखा कि घर के सामने वाली दीवार पर आपत्ति जनक शब्द उसकी माँ के बारे में लिखा है। बेटी ने माँ को घर से बाहर बुलाया और दिखाया। दीवार पर लिखा था मास्टराईन और अरविंद का नाजायज संबंध है। मास्टर बीबी को संभाल लो। इन शब्दों के साथ गंदे चित्र बनाए हुए थे। यह देख एन चौधरी ने धुर्वा थाना की पुलिस को फोन कर बुलाया और दिखाया। इस मामले में 11 अप्रैल को भादवि की धारा 354(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दीवार पर इस तरह आपत्ति जनक शब्द लिखने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि अबतक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। मामले का अनुसंधान दारोगा जय प्रकाश गुप्ता कर रहे है।