सरकार का शांतिपुर्ण और अनुशासित भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाना कहीं से भी संबैधानिक नहीं है: दीपक प्रकाश

राज्य की जनता के साथ छल कर रही है राज्य सरकार – दीपक प्रकाश

संघर्ष करने वाली पार्टी का ही नाम है भारतीय जनता पार्टी – दीपक प्रकाश

चलना न जाने और आंगन टेढ़ा को चरितार्थ कर रही है सरकार – दीपक प्रकाश

राँची। राज्य सरकार द्वारा 8 सितंबर 2021 को विधान सभा घेराव के समय अनुशासित और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता पर लाठी चलाना सरकार की असंवैधानिक मानसिकता को दर्शाता है। सरकार एक तरफ निहत्थे कार्यकर्ता पर लाठी चलाती है और दूसरी तरफ निहत्थे कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज करवाती है। सरकार एक मतवाले हाथी की तरह राज्य में काम कर रही है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू रांची में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि 2 सितंबर 2021 को विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए एक कमरा आवंटित किया गया। विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है वहां सर्व धर्म नीति एवं संवैधानिक नीतियों के आधार पर प्रतिबद्धता दिखनी चाहिए। लेकिन अध्यक्ष ने जो निर्णय लिया वह नीतिगत नहीं थी। अध्यक्ष के इस फैसले के खिलाफ और जनता की इच्छा के अनुरुप भाजपा पार्टी ने पहले से ही 4 सितंबर 2021 से लेकर 9 सितंबर 2021 तक के कार्यक्रम को तय किया। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और 8 सितंबर 2021 को जनता की अभिलाशा के अनुरूप विधानसभा का घेराव किया गया। उसी के तहत भाजपा अरगोड़ा मैदान से शांतिपूर्वक यह यात्रा शुरु की। सभी का लक्ष्य था कि जनता के निर्णय के अनुरूप अनुसाशित रुप से यह प्रदर्शन किया जाये। कई किलोमीटर की यात्रा के साथ तपती गरमी में अपनी यात्रा विधानसभा तक तय की। पार्टी के इस कार्य की सराहना सभी जनता ने की। किसी भी सरकारी, गैरसरकारी या ट्रैफिक सिस्टम को परेशान नही किया गया। समाज के किसी वर्ग को तकलीफ नहीं दी गयी। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक मिशाल स्थापित की। लेकिन जगन्नाथपुर मंदिर के पास जहां पुलिस ने हमें रोकने के लिए बेरिकेट किया गया था वहां बातचीत के दौरान ही पुलिस ने अपना सब्र खोते हुए बेपरवाह लाठीचार्ज कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिलाओं को टारगेट कर उनपर हमला किया। महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फाड़ दिये गये। यह सरकार का असली चेहरा था। मुझे और बाबूलाल मरांडी को टारगेट कर हमपर लाठियां बरसायी गयी। यह सारी घटनाएं मुख्यमंत्री के इशारे पर किया गया। पुलिस की भूमिका उस वक्त महादैत्य की तरह लग रही थी। ओबीसी मोर्चा के अमरदीप यादव, अनुसूचित जाति समाज के लोगों को महिला मोर्चा की महिलाओं को टारगेट कर पीटा गया।
उन्होंने कहा कि संघर्ष का नाम ही भाजपा है। विधानसभा में जो जांच कमिटी बनी है वह भाजपा के इस संघर्ष के कारण बनी है। जनता सर्वोपरी है। सत्ता आने के बाद मतवाले हाथी की तरह कर राज्य सरकार व्यवहार कर रही है।हमारे कार्यकर्ता के पास कोई लाठी नही थी। फिर भी मुकदमा भाजपा पर किया गया। जनता देख रही है कि किस बेदर्दी के साथ लाठी से घायल कर हम पर मुकदमा किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया वो भी एक दिन पहले की तारीख के दिन। यह केस वैसे सीओ के तरफ से किया गया जो रांची सदर का है और वह घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं था।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सरकार के कुशासन के खिलाफ जारी रहेगी। भाजपा एक परिवार के हित के लिए बनी पार्टी नहीं है। भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है।
उन्होंने कहा कि आंगन में चलने नही आता और आंगन को टेढ़ा बता रहे है मुख्यमंत्री। संघीय ढ़ाचे को कमजोर करने का काम मुख्यमंत्री कर रहे है।
उन्होंने हेमंत सोरेन से पूछा है कि कांग्रेस के शासन काल में कोल इंडिया का कितना बकाया कितना था, गुरुजी के कार्यकाल के समय कोल इंडिया का कितना बकाया था। जब कि गुरुजी उस वक्त केन्द्र में मंत्री थे। उस वक्त के कालखण्ड में क्या डीएमएफ का पैसा आता था क्या। जहां खनिज संपदा है वहां के विकास के लिए कितना पैसा आया इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र पर दोष मढ़ कर जनता के साथ छल नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने अपने चुनाव के समय कहा था कि हर वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी दी जायेगी, नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा नहीं तो हेमंत सोरेन राजनीति से सन्यास ले लेंगे। जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन कब राजनीति छोड़ रहे है।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने भी जेपीएससी के चेयरमैन पर टिप्पणी की है कि रोजगार के मामले में जेपीएससी कार्य नहीं कर रही है और न ही जेएसएससी कर रही है। राज्य सरकार अपनी असफलता को छिपाने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। यहां मात्र 28 प्रतिशत ही टीकाकरण किया गया है। रुपा तिर्की हत्याकांड मामले में पुलिस अनरगल बयानबाजी कर रही है। दीपक प्रकाश ने कहा कि इतने कम समय में हिन्दुस्तान को कोई भी सरकार नहीं होगा जो जनता के बीच इतना अलोकप्रिय हो।
संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।