महिला का शव जंगल से बरामद,धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी है

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ी वन में एक महिला की धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर हत्या कर गई। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (40वर्ष) डुमरगढ़ी की निवासी के रूप में हुई है। शव पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान पाए गए हैं। अनगड़ा थाना पुलिस ने बताया कि महिला तीन जुलाई को मोबाइल पर फोन आने के बाद अकेले जंगल की तरफ गई थी।महिला का शव ग्रामीणों ने जंगल में पड़ा देखा और इसकी सूचना अनगड़ा पुलिस को दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार हत्या का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है। महिला को एक युवक के साथ अक्सर देखा जाता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!