देवघर:होटल में मिला युवक का शव,पुलिस छानबीन में जुटी है,युवक से मिलने एक महिला आई थी !

देवघर।बाबा नगरी देवघर के नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से एक युवक। की लाश बरामद की गई है।लाश पंकज कुमार सिंह के नाम से बरामद की गई है।मृतक मूलत बिहार के बांका जिले का रहने वाला है।लेकिन देवघर में स्टेशन के पास घर बनाकर रहता था।पंकज कुमार सिंह के दो बच्चे भी है।

सूत्रों के मुताबिक रविवार के दिन पंकज अपनी बाइक से होटल पहुंचे थे,कुछ देर के लिए उससे होटल में मिलने एक महिला आई थी।इसी दौरान देर शाम होटल वालों ने पंकज को बेहोश हालत में देखा,तो होटल वालो ने पुलिस को फौरन सूचना दी।सूचना मिलने पर देवघर पुलिस मौके पर पहुंचकर सारी स्थितियों का जायजा लिया।वहीं व्यक्ति को कब्जे मे लेकर सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगाल रही है।मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।व्यक्ति की मौत कैसे और वह किसके साथ यहां आया था ,ये देवघर पुलिस के जांच की जा रही है।