दुल्हन शादी वाले दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई तो दुल्हन की छोटी बहन से शादी करायी गई….

डेस्क टीम:उत्तर प्रदेश के बांदा में एक घर में शादी समारोह चल रहा था,तभी बारात वाले दिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब दुल्हन के परिजनों को पता चला तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपनी छोटी बेटी की शादी उसी दूल्हे से कर उसे विदा किया। पिता ने दुल्हन के प्रेमी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, यह मामला तिंदवारी थाने के एक गांव का है।यहां के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की शादी 8 जून को थी। कन्नौज जिले से बारात आनी थी। उसी दौरान गांव का एक युवक दुल्हन को बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।वहीं बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसके बाद दुल्हन के पिता ने उसी मंडप में दूल्हे के साथ अपनी छोटी बेटी की शादी करने का फैसला किया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे से बात की और छोटी के साथ शादी विवाद की रस्में अदा कराईं। शादी समारोह में बारात का स्वागत करने के बाद छोटी बेटी को विदा किया।इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एक लड़की को गांव का युवक बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत मिली है।लड़की के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवती की खोजबीन में टीमें लगाई गई हैं।युवक और लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बारात वाले दिन लड़की युवक के साथ फरार हो गई है।उसकी खोजबीन की जा रही है।