पुंदाग में बन रहा था बम,राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे,दो जिंदा बम के साथ तीन गिरफ्तार


–आरोपियों से चल रही है पूछताछ, जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राँची पुलिस करेगी बड़ा खुलासा


रोहित सिंह। राँची

राँची।राजधानी राँची पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुंदाग ओपी क्षेत्र के पुंदाग आईएसएम चौक के पास बम बन रहा था। पुलिस ने दो जिंदा बम के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। बम बना कर एक दुकान में रखा गया था।राँची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पुंदाग में छापेमारी की तो वहां से दो जिंदा बम मिला। पहले पुलिस ने दुकान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा जो। बम बनाने में।शामिल थे। तीनो से पुलिस पूछताछ कर रही है।

2 किमी दौड़ा कर पुंदाग ओपी प्रभारी ने दो को पकड़ा

पुलिस ने जब पुनदाग में छापेमारी की तब दो आरोपी वहां से भागने लगे। उन्हें भागता देख पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार उनके पीछे दौड़ पड़े। दोनों करीब 2 किलोमीटर तक भागते रहे। खेत में उन्हें दौड़ाकर खुद पुंदाग ओपी प्रभारी ने धर दबोचा। दोनों ने कबूल किया है कि वह बम बनाने में शामिल थे। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह किनके लिए बम बनाते थे। इसका इस्तेमाल कहां होता था यह भी पता लागया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह बम का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में करने वाले थे राँची पुलिस जल्द इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और अधिक जानकारी देगी।