पेड़ से लटकता मिला ड्राईवर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका….

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है। मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।जानकारी के अनुसार, रविवार को पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के सरमदा गांव के बाहर जुड़ी डूंगरी के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला।मृतक डंफर चालक बताया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।इसके बाद पुलिस ने चालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिये एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया।

 

बता दें कि मृतक की पहचान सरमदा गांव के रहने वाले 51 वर्षीय माधव सरदार के रूप में की गयी है, जो पेशे से डंफर चालक था. मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ में लटका देने की आशंका जतायी है।हालांकि, पुलिस इस केस में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के घरवालों से भी बात की। मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि माधव हर दिन सुबह घर से काम के लिये निकल जाता था।रविवार को भी वह काम पर जाने के लिये अहले सुबह घर से निकला। लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला।परिजनों ने कहा कि माधव एक मिलनसार व्यक्ति था, जो गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करने लगे।

error: Content is protected !!