अमोल होमकर सहित चार आईपीएस केंद्र में आईजी रैंक में हुए इंपैनल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

 

राँची।झारखण्ड के आईपीएस अधिकारी आईजी अभियान अमोल वेणुकान्त होमकर सहित झारखण्ड कैडर के चार आईपीएस अफसरों को केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है।इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा इंपैनल सूची भी जारी कर दी गई है।

झारखण्ड के चार आईपीएस अधिकारी आईजी रैंक में केंद्र में इंपैनल हुए हैं। इसमे सबसे प्रमुख नाम 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोल वेणुकान्त होमकर का है। दूसरा नाम आईपीएस प्रभात कुमार का है, प्रभात कुमार 2005 बैच के आईपीएस हैं। तीसरा नाम कुलदीप द्विवेदी का है, द्विवेदी 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।वहीं चौथा नाम आईपीएस अनूप बिरथरे का है। अनूप बिरथरे भी 2007 बैच के आईपीएस हैं।

कौन कहां हैं फिलहाल:
केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए अमोल वेणुकान्त होमकर वर्तमान में बड़ी जिम्मेवारी सम्भाल रहे हैं.होमकर झारखण्ड पुलिस में आईजी अभियान के पद पर काम कर रहे हैं। झारखण्ड में नक्सल पर नकेल कसने में एवी होमकर का बहुत बड़ा योगदान है।केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए प्रभात कुमार भी बहुत बड़ी जिम्मेवारी सम्भाल रहे हैं।फिलहाल प्रभात कुमार आईजी स्पेशल ब्रांच हैं।केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए अनूप बिरथरे की गिनती एक तेज तर्रार और मृदुभाषी आईपीएस अफसर के रूप में होती हैं। अनूप बिरथरे फिलहाल झारखण्ड जगुआर के आईजी हैं। जगुआर झारखण्ड की खुद की एंटी-नक्सल फोर्स है।केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल हुए आईपीएस कुलदीप द्विवेदी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।कुलदीप द्विवेदी राँची के सीनियर एसपी भी रह चुके हैं। फिलहाल वे अपनी सेवा केंद्र में दे रहे हैं।

error: Content is protected !!