Jharkhand:गिरिडीह के नगर थाना के एएसआई का शव फंदे से झूलता मिला है,पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

गिरिडीह।नगर थाना में तैनात एएसआई की फंदे से लटका शव मिलने से हड़कम्प मच गया है।एएसआई के दोनों पैर मुड़े हुए जमीन पर थे। एएसआई यहां ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे मकान में रहते थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदिग्ध परिस्थितियां होने की वजह से पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वहीं एएसआई की पहचान 40 साल के विजय तिर्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय मूल रूप से गुमला जिला के रहने वाले थे।फिलहाल, वे अपने मकान में अकेले रह रहे थे। उनके चार बच्चे और पत्नी गुमला में हैं। घटना की जानकारी उन्हें भी दे दी गई है।

मिली जानकारी अनुसार सुबह काफी देर तक एएसआई के घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने आवाज दी लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।पुलिस मौके मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहींडीएसपी विनोद कुमार रवानी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल,एएसआई के परिजन को इसकी जानकारी दे दी गई है।

error: Content is protected !!