Ranchi:जंगल में मिला एक दर्जन मवेशियों का शव…वज्रपात से हुई मौत…घर पर गिरा विशाल पेड़
राँची।नामकुम इलाके में 22 जून रविवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुएं वज्रपात में रामपुर पंचायत के जरेया सरईटोली जंगल में एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों के शव जंगल में जहां-तहां पड़े थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार को हुई जब वे जंगल की ओर गए। सूचना पर पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी व पूर्व मुखिया महादेव मुंडा घटनास्थल पहुंचे व जानकारी लेने के बाद मुआवजे को लेकर अंचलाधिकारी को सूचना दी। महादेव मुंडा ने बताया कि सभी मवेशी गांव के लोगों का है। रविवार की सुबह मवेशी चरने के लिए जंगल की ओर गए थे परंतु देर शाम तक नहीं लौटे। कुछ दिन पहले क्षेत्र में बाघ आने की सूचना के बाद से ग्रामीणों ने खोजबीन करने की हिम्मत नहीं की।सोमवार को ग्रामीणों को जानकारी मिली।ग्रामीणों ने मवेशियों के अंतिम संस्कार व आपदा के तहत मुआवजे की मांग की है।

घर पर विशाल पेड़ गिरा, घर व स्कूटी क्षतिग्रस्त
इधर सोमवार को हुई बारिश के दौरान रामपुर के सरजोमडीह गांव में विशाल पेड़ रोशन मुंड़ा के घर पर गिर गया।पेड़ गिरने से रोशन का घर , घर में रखें सामान व खड़ी, स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी तरह के जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ है।रोशन ने मुआवजे की मांग की है।


