घर में सो रहे पति-पत्नी पर अचानक गिरा घर का छत, दबकर दंपति की मौत
हज़ारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के बरही में रसोईया धमना गांव में रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी। मो हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून घर पर सो रहे थे तभी अचानक घर की छत गिर गयी।इस हादसे में मौके पर ही दंपति की मौत हो गयी।घटना देर रात करीब 12 बजे की है।
घटना की जानकारी मिलते ही आज सोमवार की सुबह बरही अनुमंडल अधिकारी जोहन तुड्डू और बरही अंचलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जुमेरा खातून पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य थी। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

