Ranchi:नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी और जबरन दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

राँची।जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी इमरान अंसारी को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया है।आज जेल भेजा गया।बताया गया कि नाबालिग के चाचा ने बीते दिनों पुलिस से इसकी शिकायत की थी।इमरान उसकी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर निकाह कर लिया और दुष्कर्म भी किया। मामला सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी की टीम भी जांच में जुट गई थी।वहीं पिठोरिया थाना पुलिस से लड़की के उम्र का सत्यापन रिपोर्ट भेजने को कहा था। पुलिस ने स्कूल जाकर लड़की की उम्र का सत्यापन किया। स्कूल से पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि लड़की के नाबालिग होने की सूचना पर हरकत में आयी सीडब्ल्यूसी ने उम्र का सत्यापन होने तक शादी के रीति-रिवाज पर रोक लगाने का आदेश दिया था। वहीं, लड़की का बयान भी दर्ज किया गया।

इधर पिठोरिया थाना प्रभारी रविशंकर का कहना है कि नाबालिग से शादी कानूनन जूर्म है। इसी आधार पर इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।पिठोरिया थाना में दिये लिखित शिकायत में नाबालिग के चाचा ने आरोप लगाया था कि उसकी भतीजी को बहला-फुसला कर ले गया। राजधानी के शहर काजी के पास ले जाकर निकाह किया और दुष्कर्म भी किया। इसके बाद लड़की को उसके घर छोड़ दिया। यह भी शिकायत की गई कि आरोपी परिजनों को अपना मुंह न खोलने की धमकी दे रहा है। नाबालिग को उसकी माँ का अश्लील तस्वीर दिखाकर वायरल कर देने की धमकी दे रहा है।