सुषमा बड़ाईक गोलीकांड:दोनों शूटर और मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार,राँची पुलिस यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर 15 दिनों तक यूपी में जाल बिछाया,यूपी से दोनों शूटर और बिहार से मुख्य साजिशकर्ता धराया….

रोहित सिंह,राँची।
राँची।राजधानी राँची में चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक गोलीकांड मामले में राँची पुलिस ने यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस की मदद से दो शूटर सहित मुख्य साजिश कर्ता को गिरफ्तार किया है।जहां यूपी एसटीएफ़ के साथ मिलकर राँची पुलिस ने घटना में शामिल दो शूटर को दबोचा है वहीं राँची पुलिस ने बिहार के आरा पुलिस के साथ मिलकर घटना के मुख्य साजिशकर्ता हम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है।

फिल्मी अंदाज में यूपी एसटीएफ और राँची पुलिस ने शूटर को दबोचा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद राँची पुलिस को अहम जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने वाले दो शूटर उत्तरप्रदेश के हैं।उसके बाद करीब 15 दिनों से राँची पुलिस की टीम यूपी में डेरा जमाए हुए थे।लेकिन शातिर शूटर यूपी एसटीएफ की टीम और राँची पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था।इसी बीच पहले एक शूटर को यूपी एसटीएफ और राँची पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा।उसके बाद दूसरा शूटर भी यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।

दोनों शूटर की गिरफ़्तारी के बाद मुख्य साजिश कर्ता दानिश को दबोचा

जानकारी के अनुसार,जब दोनों शूटर यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा।पूछताछ में मुख्य साजिश कर्ता के बारे में जानकारी दी।उसके बाद राँची की एक टीम आरा पहुँची।दानिश रिजवान आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला का रहने वाला है।दानिश गुरुवार को आरा कोर्ट के पास से तब दबोचा, जब वह एक केस की तारीख को लेकर सिविल कोर्ट पहुंचा हुआ था।

यूपी में शूटर और बिहार में दानिश को आज कोर्ट में पेश करेगा

बताया जा रहा है यूपी में गिरफ्तार दो शूटर औ बिहार में गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।उसके बाद दोनों जगहों से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राँची आएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

दोनों शूटर ने राँची के अपराधी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,बीते 13 दिसम्बर को जब सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी।दोनों शूटर के साथ राँची के एक अपराधी साथ मे था।राँची पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लेने की सूचना है।

लोअर बाजार थाना इलाके में एक होटल में रुका था दोनों शूटर

मिली जानकारी के अनुसार,सुषमा बड़ाईक की हत्या की साजिश कई दिनो पहले रची गई थी।इसके लिए साजिशकर्ता दानिश ने राँची के कई लोगों को शामिल किया था।शूटर को ठहराने के लिए एक होटल में कमरा बुक किया गया था।शूटरों को पहले सुषमा की आने जाने की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।शूटरों को पहले घटना देने के बाद वहां से भागने की पूरी तरह दो तीन दिनों से ट्रेंनिग दी गई थी।कैसे भागना है।कहाँ घटना को अंजाम देना है।सब पहले से ही तय की गई थी।सूत्रों की माने तो एक घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग शामिल है।

30 हजार एडवांस मिला था

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,शूटरों को सुषमा बड़ाईक की हत्या करने के लिए मुख्य साजिशकर्ता ने पांच लाख की सुपारी दी थी।जिसमें 30 हजार एडवांस दिया गया था और राँची में रहने का अलग से व्यवस्था की गई थी।शूटर ने कई खुलासे किया है।जिस पर राँची पुलिस की कार्रवाई जारी है।राँची से शूटरों को भगाने वाले और घटना में शामिल सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

अचूक निशानेबाज शूटर,कई हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है

मिली जानकारी के अनुसार,जिस शूटर ने गोली चलाया था।कई लोगों की हत्या कर चुका है।बताया जाता है कि शूटर अचूक निशानेबाज है इसलिए चलती गाड़ी से ही सुषमा पर गोली चलाया था और गोली सुषमा बड़ाईक को लगी।बताया जाता है कि यूपी एसटीएफ के पूछताछ में यूपी के दोनों शूटरों ने यूपी सरकार के डर से यूपी में घटना को अंजाम देना बंद कर दिया और यूपी से बाहर घटना को अंजाम दे रहा था।दोनों पेशेवर शूटर है।पैसा लेकर किसी जान मारना इनका पेशा बन गया था।यूपी पुलिस के रडार पर था दोनों।

राँची में हत्या की साजिश लखनऊ में रची

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य साजिश कर्ता दानिश रिजवान ने हत्या की प्लांनिग लखनऊ में बैठकर बनाया।उसके लिए राँची से कुछ अपने लोगों को बुलाया था।प्लांनिग के अनुसार,हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए राँची में एक व्यक्ति ने होटल वगैरह बुक कराया था।

बता दें सुषमा बड़ाईक को 13 दिसंबर 2022 की सुबह करीब 9.45 बजे सहजानंद चौक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने तब गोली मारी थी, जब वह बाइक से अपने बॉडीगार्ड के साथ हाईकोर्ट एक केस के सिलसिले में जा रही थीं। गोलीकांड के बाद सुषमा बड़ाईक के भाई ने अरगोड़ा थाने में दानिश रिजवान सहित अन्य चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सुषमा का आरोप- उसके बेटे का पिता है रिजवान, डीएनए टेस्ट का बना रही थी दबाव

सुषमा बड़ाईक ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे का पिता दानिश रिजवान है। इस मामले में सुषमा ने दानिश रिजवान के विरुद्ध पटना में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। वह दानिश का डीएनए टेस्ट करवाने का दबाव बना रही थी, ताकि यह साफ हो सके कि बेटा उसी का है। राँची पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसने सुषमा को अपने रास्ते से हटने के लिए पूरी साजिश रची। उत्तर प्रदेश से शूटर मंगाए गए।राँची में दो बार शूटर आए। पहली बार नवंबर में ही सुषमा को गोली मारने की तैयारी थी।

लेकिन, योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद दिसंबर में शूटर राँची भेजे गए। शूटरों ने करीब एक सप्ताह तक राँची में रेकी की। इसके बाद 13 दिसंबर को जब सुषमा बड़ाईक अपने कोर्ट जा रही थी तब सहजानंद के पास मौका देख अपराधियों ने उस पर गोली चलाई। हालांकि गोली लगने के बाद भी सुषमा बड़ाईक बच गई। इस घटना मे दानिश रिजवान सहित 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया गया था।