डेढ़ महीने तक जिंदगी और मौत से करता रहा संघर्ष….चिकन बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया था युवक,डेढ़ महीने बाद अस्पताल में हो गई मौत…

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले में होली के दिन चिकन बनाने के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक को करीब डेढ़ महीने बाद अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक 21 वर्षीय संदीप कुमार सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के मलहोरी गांव का रहने वाला था। संदीप की रविवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।संदीप के पिता उमेश यादव ने बताया कि हमारे घर में मांस मछली नहीं बनता है इसलिए संदीप घर के बाहर पेड़ के नीचे चिकन बनाने गया था। चिकन बनाने के लिए जैसे ही उसने गैस जलाई तुरंत ही गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि संदीप वहां से भाग नहीं पाया और आग की चपेट में आकर बुरी तरीके से झुलस गया।

डेढ़ महीने तक जिंदगी और मौत से करता रहा संघर्ष

संदीप को गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डेढ़ महीने तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार वह हार गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक अपने मां और पिता का एकलौता बेटा था। वह मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है।

error: Content is protected !!