दामाद ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या…पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक दामाद ने अपने ससुराल वालों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना गुरुवार रात छतरपुर थाना क्षेत्र के लठैया के गम्हरिया गांव में हुई।मृतक की पहचान सुनील यादव के रूप में की गई है। आरोपी लवकुश यादव फरार है। वो बाहर से काम कर कल ही जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था। यहां से सीधे ससुराल आया और पत्नी को अपने घर ले जाने को लेकर उससे झगड़ने लगा।विवाद बढ़ने के बाद चाकू से उस पर हमला भी कर दिया।

इसी बीच ससुर सुनील यादव ने दामाद को रोकना चाहा लेकिन आरोपी ने उनके पेट में चाकू मार दिया। बीच बचाव में आई साली पर भी चाकू से हमला किया और मौके से भाग निकला।

के सोबा बरेवा निवासी लवकुश यादव की शादी तीन साल पहले गम्हरिया गांव के सुनील यादव की बेटी रीता देवी (23) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ गए थे। लवकुश दूसरे राज्य में काम करता था, जबकि रीता अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, लवकुश यादव गुरुवार रात अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल गम्हरिया गांव आया था। पत्नी रीता देवी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर लवकुश ने चाकू से रीता पर हमला कर दिया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ससुर सुनील यादव बीच-बचाव करने आए, तो लवकुश ने उन्हें भी चाकू मार दिया। इसी दौरान साली कविता कुमारी भी मौके पर पहुंची और पिता व बहन को बचाने की कोशिश की, जिस पर लवकुश ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया।

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल ससुर सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल रीता देवी और कविता कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!