Ranchi:हिनू चौक पर एक दुकानदार पर चली गोली, बाल-बाल बचा दुकानदार…

 

राँची।राजधानी राँची के हिनू चौक पर मंगलवार की देर रात एक दुकानदार सोनू यादव पर गोली चला दी। हालांकि दुकानदार बाल बाल बच गया, लेकिन घायल हो गया। घटना रात 10.15 बजे की है। दुकानदार सोनू यादव अपनी दुकान में बैठा हुआ था। तभी एक अमन नामक युवक आया और उसे निशाना साध कर गोली चलाई। लेकिन गोली सोनू यादव को नहीं लगकर दुकान के शीशे में जाकर लगी। शीशे में गोली लगने के बाद शीशा टूट कर टुकड़ा इधर उधर उड़ा। जिससे सोनू यादव घायल हो गया। सोनू यादव के चेहरे व गर्दन में शीशे की वजह से जख्म हुए। घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी और हटिया डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल से पुलिस ने एक गोली का खोखा बरामद किया है। वहीं पूछताछ में सोनू यादव ने गोली चलाने वाले एक युवक का नाम भी पुलिस को बताया है। सोनू यादव ने बताया है कि पारिवारिक विवाद की वजह से उसके उपर गोली चलाई गई है। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश कर रही है।

बता दें डोरंडा थाना क्षेत्र में लगातार गोली चलने की घटनाएं हो रही है। हाल ही में डोरंडा थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे। उक्त घटना में शामिल कुछ अपराधी कोर्ट ने सरेंडर तो एक दो गिरफ्तार भी हुए हैं और कई अपराधी फरार भी है।

error: Content is protected !!