Breaking:राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र में चली गोली,गोली एक बच्ची को लगी है,घायल बच्ची को रिम्स में भर्ती कराया

राँची.राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गोलीबारी की ख़बर।गोलीबारी में गोली एक बच्ची को लगी।बच्ची को रिम्स में भर्ती कराया गया।पुलिस मौके पर पहुँची है।बताया जा रहा है किसी युवक के द्वारा किए गोलीबारी में लड़की को लगी गोली। यह घटना शनिवार की रात पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास हुई है। जहां एक युवक के द्वारा किए गोलीबारी में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी है।गोलीबारी करने वाला युवक का नाम लल्लू बताया जा रहा है।आनन फानन में लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के द्वारा किसी और व्यक्ति के ऊपर गोली चलाई गई थी. लेकिन वहीं खड़ी लडक़ी को लग गई. बताया जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई है उसका भाई उपेंद्र उपाध्याय को बीते तीन मार्च को पुलिस ने गांजा बेचते हुए पकड़ा था।