शर्मनाक:असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने ममेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा की महिला थाना पुलिस ने ममेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी सिमडेगा कॉलेज में संविदा के पद पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, छह माह पूर्व सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा में नागपुरी विभाग में संविदा पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अशोक बड़ाईक पत्नी के घर पर नहीं रहने के दौरान अपनी ममेरी बहन को घर का काम करने एवं घर की देखभाल करने के लिए बुलाया था। इसी क्रम में दबाव डालकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इधर, दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई।उसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में धारा 376, 504 और 506 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाने की पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर सिमडेगा कॉलेज के आवासीय परिसर से दुष्कर्म के आरोपी डॉ अशोक बड़ाईक को गिरफ्तार किया।एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!