सनसनी:प्रेमिका ने दी धोखा तो प्रेमी ने मार दी गोली,फिर खुद सिर में गोली मार की आत्महत्या,प्रेमिका की स्थिति गंभीर,प्रेमी ने मरने से पहले वीडियो बना बताई घटना की वजह…

 

राँची।जिले के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया।इधर घायल लड़की की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा केडीएच कॉलोनी की है।वहीं युवक ने आत्महत्या करने के पूर्व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस घटना की वजह बताई। युवक के अनुसार, लड़की ने उसे धोखा दिया और शादी से इनकार कर दिया था।बताया जाता है कि केडीएच कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती स्थानीय निजी स्कूल में शिक्षिका है। रोज की तरह वो शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं।जैसे ही वे मैदान गेट के पास पहुंचीं,वहां पहले से बैठे सुनील केवट उर्फ छोटू (33) ने उसे रोक लिया।दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और सुनील ने अचानक लड़की पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी गर्दन में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील अपने घर भाग गया, जहां उसने खुद को सिर में गोली मार ली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल लड़की को तत्काल सीसीएल सेंट्रल अस्पताल, डकरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स,राँची रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है। मृतक सुनील बचपन से ही अपने फुफेरे भाई के साथ केडीएच कॉलोनी में रहता था।

घटना के वक्त उसका भाई सीटू केवट पिपरवार काम करने गया था। बताया जाता है कि सुनील और लड़की के बीच बीच पीछे पांच-छह सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के शादी से इनकार करने पर सुनील ने लड़की को गोली मार दी।

इधर, सुनील ने सुसाइड से पहले खुद का वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा- ‘मेरे कॉलोनी वासियों, मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं, यह जो लड़की है, इसे सभी लोग बोलते हैं कि बहुत अच्छी लड़की है। मैं भी बोलता था अच्छी लड़की है। मेरे से 6-7 साल तक अफेयर किया। इस दौरान उसने मुझसे कभी दूरी नहीं बनाई। ऐसा लगता था कि ये लड़की धोखा देना जानती ही नहीं है।समय के साथ-साथ वो बोलती रही शादी कर लो। मैं बोलता था कि मुझे समय दो, नौकरी के बाद शादी करूंगा। तो वो बोली ठीक है। इसी बीच लड़की की मम्मी उसके लिए दूसरे लड़के का रिश्ता लेकर आई। लड़की ने शादी से मना कर दिया। उसकी मम्मी ने कहा-तुम जिससे प्यार करती हो, उससे शादी कर लो।फिर लड़की ने मुझसे पूछा-शादी करोगे? मैंने कहा हां करूंगा। अपनी मम्मी से बात करवा दो। वो बोलेगी तो तुरंत कर लूंगा। इसके बाद लड़की के कहने पर मैंने कई लोगों से दुश्मनी कर ली, कई से दोस्ती की। फिर इस साल लड़की ने मुझसे कहा-तुम कम ही कमाओ पर शादी कर लो। मेरे लिए तुम मायने रखते हो, पैसा नहीं।’

सुनील ने वीडियो में कहा- ‘एक दिन लड़की ने कहा-एक लड़के का रिश्ता आया है। मैं फोटो भेजूं क्या? मैंने कहा-मैं तो तुमसे शादी कर ही रहा हूं फिर भी तुम फोटो भेज दो। दो दिनों बाद बोली-मेरी दूसरे लड़के से शादी हो रही है। मैंने कहा-मैं तो तैयार ही था फिर दो दिनों में शादी कैसे तय हो गई।

मैंने पता लगाया तो पता चला कि लड़की उस लड़के से पिछले 10 दिनों से बात कर रही थी। फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। मुझे लड़की ने यकीन दिला कर अंत में धोखा दे दिया। लड़का सीसीएल में जॉब करता है। उसे 15 लाख रुपए भी दे रही थी।

इसी बीच मैंने लड़के को फोन कर अपनी अफेयर की बात बता दी। इस पर लड़के ने शादी कैंसिल करने की बात कही। इसके बाद उसके घर में विवाद हो गया। एक दिन मेरे घर उसकी मम्मी, भाई लड़की के साथ आए और कहा-करो इससे शादी। इसका रिश्ता टूट गया है।

इसके बाद लड़की के पिता आए और मुझे थप्पड़ मारा। यह देख लड़की भागने लगी और वो बोली-मैं तुमसे प्यार नहीं करती हूं। तुमसे शादी नहीं करूंगी। मैंने भी बातचीत बंद कर दिया। उसने मुझे वाट्सअप से भी ब्लॉक कर दिया।उसने मुझे ऐसा धोखा दिया कि उसे मेरी शक्ल भी पसंद नहीं आने लगी। मैंने इस लड़की के अलावे किसी के बारे में कभी सोचा तक नहीं था। अंत में मैंने यह कदम उठाया। मैं गलत हूं या सही, पता नहीं पर किसी को धोखा नहीं देना चाहिए।’

error: Content is protected !!