चाईबासा:नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों ने 20 किलो के आईईडी के साथ हथियार और कारतूस किया बरामद
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये, विस्फोटक, हथियार, कारतूस एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया है।इस दौरान बरामद विस्फोटक को सुरक्षा की दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की मदद से विनिष्ट किया गया है। उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार-कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी।
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं CRPF 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित कर रही है।वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा जंगली क्षेत्र में हथियार गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आलोक में दिनांक 04.03.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 04 मार्च 2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद की गयी है।
बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ते की मदद से विनिष्ट किया गया है उक्त नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया साथ ही उक्त नक्सली डंप से भारी मात्रा में हथियार कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामद हुई सामग्री:
देसी पिस्तौल-01
देसी कार्बाइन-02
देसी बोल्ट एक्शन राइफल-01
303 राउंड-13
7.62 एमएम राउंड-08
7.62 एसएलआर पिस्टन रॉड-01
तैयार केन आईईडी 10 किलोग्राम (लगभग) प्रत्येक-02
डुअल डेटोनेटर ट्यूब 29 नग (58 नग डेटोनेटर)
कार्डेक्स वायर बंडल-05
वॉकी टॉकी-03
नक्सल वर्दी का कपड़ा-06 पीस
नक्सल बैनर-02
स्पाइक रॉड-95 पीस
कंटेनर के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामान
अभियान दल में शामिल:
–चाईबासा जिला पुलिस
–सी आर पी एफ 60 BN.