सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर फहराया तिरंगा..

राँची।नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर अभियान ऑक्टोपस चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल जवानों ने बूढ़ा पहाड़ के इलाके में तिसिया के पहाड़ से और ऊपर तिरंगा लगाया है। झारखण्ड पुलिस बूढ़ा पहाड़ के इलाके में कैम्प और कम्युनिकेशन को मजबूत कर रही है। बेहतर कम्युनिकेशन के लिए दोनों जगह पर फोर जी मोबाइल टावर लगाने की योजना है। बूढ़ा पहाड़ के इलाके में तिसिया और नवाटोली के लिए कच्चे रास्ते बनाए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों का पहला लक्ष्य है कि तिसिया और नावाटोली में कैम्प स्थापित हो जाए।कैम्प बनाने के लिए आधा दर्जन जेसीबी और 40 से अधिक ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

40 कंपनियों से भी अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है

अभियान के क्रम में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की गतिविधि को लेकर माओवादी इलाके को छोड़कर भाग गए हैं। लेकिन सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि माओवादी इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा वाल अभियान के क्रम में एक एक इलाके को सैनिटाइज कर रहे हैं।बूढ़ा पहाड़ अभियान में 40 कंपनियों से भी अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।