रिश्ते,इंसानियत और प्यार:पहले रिश्तों का फिर इंसानित का कत्ल,इलाज के दौरान गर्भवती (प्रेमिका) की मौत,शव छोड़कर पति (प्रेमी) फरार

चाईबासा।पहले रिश्ते को शर्मसार किया,जब नए रिश्ते बने तो इंसानियत को शर्मसार कर प्रेमी फरार हो गया।बताया जाता है कि चाईबासा के खप्पर साई में भाड़े के मकान पर अपने पति तुरी कायम के साथ रह रही गर्भवती महिला (प्रेमिका)अचि कायम की मौत प्रसव पीड़ा के दौरान गुरुवार रात को सदर अस्पताल में हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति-पत्नी के शव को अस्पताल में छोड़कर कहीं भाग गया। शाम होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखवा दिया है। आज शनिवार को शव का पाेस्टमार्टम किया जाएगा। बताया गया कि पति-पत्नी पेटापेटी के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बहन लगते हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध होने के कारण पिछले करीब 3 माह पूर्व दोनों को गांव से निकाल दिया गया था। तब से दोनों चाईबासा स्थित खप्पर साई में रह रहे थे। बताया जाता है कि गुरुवार को घर पर गर्भवती महिला का प्रसव पीड़ा होने लगा। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी तो शाम को पति उसे सदर अस्पताल ले गया। जहां रात को उसकी मौत हो गई। पेट में 8 माह का बच्चा था।मौत के बाद पति छोड़कर भाग गया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं मृतिका के परिजनों को सूचना दी गई है।