राँची के डोरंडा थाने में सांप मिलने से हड़कंप,स्नैक कैचर रमेश कुमार ने पकड़ा…

 

राँची। झारखण्ड की राजधानी राँची के डोरंडा थाना में रविवार (28 सितंबर) को एक बड़ा सांप देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। यह सांप थाने के पीछे किचेन एरिया में सुबह 8-9 बजे के आसपास देखा गया।थाने के मुंशी ने उसे लाठी से भगाने की कोशिश की, तो सांप मालगोदाम में घुस गया।डोरंडा थाना प्रभारी ने यह जानकारी दी।थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही सांप मालगोदाम में घुसा, मालगोदाम को बोरा से ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन डिपार्टमेंट को थाने की ओर से सूचना दी गयी। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन डिपार्टमेंट ने स्नैक कैचर को भेजा। स्नैक कैचर रमेश कुमार महतो डोरंडा थाना पहुंचे और सांप को पकड़ लिया।सांप की लंबाई करीब 4-5 फीट थी। थाना प्रभारी ने कहा कि धामिन सांप को जल्दी ही पकड़ लिया गया। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन डिपार्टमेंट के लोग सांप को पकड़कर ले गये।सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।कुछ महीने पहले राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन में भी सांप निकला था।

रमेश महतो बोले- पर्यावरण संरक्षण में मददगार हैं सांप

सांप कार्यालय में एक आलमारी के पीछे छिप गया था।उस समय भी रमेश कुमार महतो ने ही सांप को पकड़ा था। यह सांप भी 5 फीट से अधिक लंबा था।रमेश कुमार ने बताया था कि सांप जहरीला नहीं है। यह किसी को काटता नहीं है।उनका कहना है कि सांप को मारें नहीं, ये पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी हैं।

error: Content is protected !!