लातेहार:विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की बेरहमी से ह’त्या,जंगल में मिला शव,जांच में जुटी है पुलिस…

लातेहार।झारखण्ड के मनिका विधायक के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी का शव शनिवार को वीभत्स हालत में जंगल से बरामद किया गया।महिला बारेसांड थाना क्षेत्र की रहने वाली है।उनका शव बारेसांड थाना क्षेत्र के भेलवा कोना जंगल से बरामद हुआ। शव के पास एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है, सिर पर कई गंभीर घाव के निशान भी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या की गई है।हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि विधायक रामचंद्र सिंह के गारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी शुक्रवार की शाम 4:00 बजे दातुन तोड़ने के लिए जंगल की ओर गई थी। परंतु उसके बाद हुआ वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी तो रात भर ग्रामीण जंगलों में महिला की खोजबीन किया।परंतु महिला का कोई अता पता नहीं चला।

शनिवार को सुबह से ही लोग जंगल में जाकर महिला की खोजबीन कर रहे थे।ग्रामीणों के साथ पुलिस की टीम भी महिला की खोजबीन में लगी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो फिर प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद से महिला की खोज बीन आरम्भ की। ड्रोन कैमरे में एक स्थान पर महिला के कुछ कपड़े दिखे। जिसके आधार पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण उक्त स्थान पर पहुंचे तो पाया कि महिला मृत हालत में पड़ी हुई है।महिला के सिर पर कई गंभीर घाव के भी निशान थे।वहीं पास में एक कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी।

महिला रिंकी देवी की हत्या के बाद स्थानीय ग्रामीण स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला काफी मिलनसार और सीधी-सादी थी।गांव में किसी के साथ उनका विवाद भी नहीं था। ऐसे में किसने और क्यों उनकी हत्या की यह किसी को समझ में नहीं आ रही है।महिला की हत्या के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। दशहरा पूजा का उत्सव भी फीका पड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।पति मनोज यादव विधायक प्रतिनिधि हैं।

महिला रिंकी देवी का शव बरामद होने के बाद थाना प्रभारी प्रभाव दास ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी प्रभाव दास ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

error: Content is protected !!