Ranchi:अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा ट्रैक्टर ,चालक की मौत,एक युवक घायल…कुआं का पानी निकालकर करीब चार घंटे बाद निकाला गया दोनों युवकों को………

राँची।जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के मसियातू टिरिंगटोला गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। हादसे में इसी गांव के निवासी सह चालक प्रकाश उरांव (26वर्ष) की मौत हो गई और दूसरा युवक समेल उरांव घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम की है। बताया जाता है कि दोनों युवक ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। घर लौटने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। जानकारी मिलने पर नरकोपी थानेदार अभिजीत कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे दोनों युवकों को निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान आठ पानी मशीन से कुएं का पानी निकालकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। बाद दोनों को सीएचसी बेड़ो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।