Ranchi:मकान मालकिन से यौन शोषण,बेटी से छेड़खानी करते रंगेहाथ पकड़ाने पर महिला ने किया विरोध,आरोपी किरायेदार ने की चाकूबाजी,प्राथमिकी दर्ज

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में किरायेदार (युवक) ने विधवा मकान मालकिन का वर्षो से यौन शोषण किया।उसके बाद उसकी बुरी नजर महिला की बेटी पर पड़ गया था।बताया जाता है कि महिला की नाबालिग बेटी से गुरुवार की देर रात छेड़खानी की,महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने विधवा महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया और आरोपी किरायेदार फरार हो गया।इस सम्बंध में महिला ने आरोपी किरायेदार अनिल कुमार,पिता स्वर्गीय रघुवीर प्रसाद पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला के पति की 2017 में मृत्यु हो गई थी। कुछ दिन बाद से अनिल उनके घर पर किराए पर रहने लगा।विधवा महिला का आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने महिला से दोस्ती की और फिर जबरदस्ती शारीरक सम्बंध बनाया उसके बाद से ही करीब चार साल से यौन शोषण कर रहा था।महिला के अनुसार गुरुवार की देर रात 12 बजे अनिल कुमार उसकी बेटी के कमरे से घुसकर बेटी से छेड़खानी करने का प्रयास कर रहा था।बेटी के शोर करने पर महिला पहुंची और विरोध किया।विरोध करने पर अनिल ने चाकू से वार कर दिया। चाकूबाजी में महिला के हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई है।बीच बचाव करने के दौरान आरोपी को भी चोट आई।

महिला ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है।उसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना फि।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं छानबीन किया।वहीं पुलिस ने महिला का इलाज करा प्राथमिकी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

इस सम्बन्ध में नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने बताया कि महिला और उनकी बेटी के बयान पर मामला दर्ज किया गया।मामले की छानबीन जारी है।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इधर सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार महिला से अवैध सम्बंध युवक का कई वर्षों से है।गुरुवार की रात महिला की नाबालिग बेटी के रूम में किराएदार युवक ने घुस गया।जिससे महिला और युवक में विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया की आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।उसके बाद महिला और बेटी के साथ आरोपी भीड़ गया।इसी बीच आरोपी छत से कूदकर भाग निकला।बताया जाता है कि आरोपी छत से कूदने के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गया है।उसके बाद आरोपी के भाई महिला के घर हथियार लेकर पहुँचा था।तबतक पुलिस मौके पर पहुँच गई।