पलामू:पुलिस जवान के खिलाफ राँची की विधवा महिला ने यौन शोषण का मामला दर्ज करायी,कहा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना रहे थे….

पलामू/राँची।झारखण्ड के पलामू पुलिस के एक जवान पर राजधानी राँची की एक विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाई है। विधवा महिला जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का दावा कर रही है।आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार महिला थाना से लगायी है। मेदिनीनगर महिला थाना में पीड़िता ने जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार,लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगांव निवासी संतोष कुमार पासवान पलामू पुलिस में है। पीड़िता ने थाना को बताया है कि उसकी मुलाकात जवान से लंबे समय पहले हुई थी। पहले दोस्ती हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। जवान ने विधवा महिला को शादी का झांसा दिया। उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। 30 वर्षीय पीड़िता विधवा ने बताया कि जवान ने उसे नेहरहाट और चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में भी रखा था। आरोप है कि महिला गर्भवती हो गई थी। बाद में उसने महिला का गर्भापात भी करा दिया। महिला ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसने किनारा कर लिया। इसी बीच जवान ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। इससे आहत होने के बाद पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज ने बताया कि राँची की विधवा पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई होगी।