राँची के मुक्ति संस्था ने रिम्स में पड़े 30 लावारिश शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार जुमार नदी तट पर किया…
राँची।आज दिनांक 14/09/ 2025 दिन रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 30 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2064 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे:=
प्रवीण लोहिया
रवि अग्रवाल
अमित किशोर
संदीप कुमार
विजय धानुका
आदित्य शर्मा
सौरभ बथवाल
हरीश नागपाल
आर के गांधी
राजा गोयनका
आशीष भाटिया
राहुल जायसवाल
सुनील अग्रवाल
नवीन गाड़ोदिया
विकाश सिंघानिया
गौरी शंकर शर्मा
राहुल चौधरी
संजय सिंह
उज्जवल जैन
नीरज खेतान

