राँची के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर,दोनों पैर में लगी गोली..अस्पताल में भर्ती,तीन गिरफ्तार…10 दिन में चार एनकाउंटर में पांच अपराधियों का हॉफ एनकाउंटर.. करीब 20 गिरफ्तार..

 

राँची।राजधानी राँची के चर्चित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने वाले अपराधी अभिषेक का राँची पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में अभिषेक को दो गोलियां लगी हैं।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हत्या के 24 घंटे के अंदर अपराधियों खिलाफ राँची पुलिस ने कारवाई कर अपराधियों को चेतावनी दे दी है।अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी तरह से नहीं बख्सा जाएगा।

बताया जाता है कि राँची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार राज्य छोड़कर फरार होने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस पर अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव था।स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा भी किया था।इसी बीच एसएसपी राकेश रंजन को को जानकारी मिली कि अभिषेक अपने परिवार के साथ भाग रहा है। जानकारी प्राप्त होने के बाद एसएसपी की स्पेशल टीम ने रेस्टोरेंट संचालक विजय की रेस्टोरेंट में ही गोली मारकर हत्या करने वाले अभिषेक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मुठभेड़ में अभिषेक के दोनों पैरों में दो गोलियां लगी हैं और उसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि शनिवार देर रात विजय को उसके ही रेस्टोरेंट में अभिषेक ने विवाद के बाद गोली मार दी थी। जिससे मौके पर ही विजय की मौत हो गई थी।हत्याकांड के बाद से ही राँची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार रेड कर रही थी और इसी क्रम में ये सफलता पुलिस के हाथ लगी।

मामले में एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अभिषेक अपने परिवार के साथ राँची से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस के द्वारा भी कई जगहों पर चेक नाके लगाए गए थे।इसी दरम्यान वह रातु पुलिस की नजरों में आ गया, जिसके बाद पुलिस उसका पीछा करने लगी और आखिरकार कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंप के समीप पहुंचने पर कांके पुलिस के द्वारा भी घेराबंदी कर दी गई।

पुलिस की घेराबंदी देख अभिषेक पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वो घायल हो गया।हत्या के आरोपी अभिषेक के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी है।

वहीं जानकारी के अनुसार, इस मामले में पूर्व पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह सहित तीन को हजारीबाग के बरही से गिरफ्तार किया गया है।मामले में हत्या के पीछे बिरयानी का विवाद सामने आया था, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है।आशंका जताया जा रहा है कि ये हत्या जमीन विवाद में हुआ है।हालांकि गिरफ्तार जमीन माफिया हरेंद्र और अभिषेक से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा आखिर हत्या क्यों कि गई है।फिलहाल राँची पुलिस के एक्शन से अपराधियों में खलबली मची है।

बता दें बीते 10 दिनों में पुलिस और अपराधियों के बीच चौथी मुठभेड़ हुई है।जिसमें पांच अपराधी घायल हुए है।वहीं करीब 20 अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया है।

error: Content is protected !!