Ranchi:पुलिस ने महिला ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति को किया गिरफ्तार,बहुत दिनों से पुलिस को चकमा दे रही थी,फर्जी पहचान पत्र बनाकर दूसरे नाम से रह रही थी..

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।फरार कुख्यात महिला ब्राउन शुगर तस्कर नरगिस उर्फ शांति को गिरफ्तार किया है।राँची पुलिस को बहुत दिनों से इस महिला तस्कर की तलाश थी।बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को गुप्त सूचना मिली थी कुख्यात महिला तस्कर नरगिस इलाके में ब्राउन शुगर लेकर आने वाली है।सूचना के आधार पर डीएसपी ने पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर महिला तस्कर नरगिस उर्फ शांति को इलाही नगर से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला तस्कर फर्जी आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र बनवाकर नरगिस परवीन के नाम से इलाही नगर में रह रही थी।जबकि असली नाम शांति देवी,पति उदय लोहरा ,इलाही नगर है।महिला के ऊपर पिछले साल पुंदाग ओपी में मामला दर्ज हुआ था,तब से फरार थी।इसी बीच महिला लगातार राजधानी राँची में ब्राउन शुगर की सफ्लाय कर रही थी।महिला तस्कर की कई महीनों से तलाश में पुलिस जुटी थी।महिला ने पूछताछ में कई जानकारी दी है।पुलिस उस जानकारी पर आगे की कार्रवाई कर रही है।