Ranchi:चुटिया थाना पुलिस ने बिहार पुलिस की सूचना पर एक अपराधी को होटल से किया गिऱफ्तार,आर्म्स एक्ट और गोलीबारी करने के मामले फरार था

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना पुलिस ने स्टेशन रोड में एक होटल से बिहार के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।आर्म्स एक्ट और गोलीबारी करने का आरोपी है।जिसे बिहार पुलिस की सूचना पर देर रात गिरफ्तार किया है।इस सम्बंध में चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बताया कि रात में बिहार के बेगूसराय पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी कि एक आर्म्स एक्ट और गोलीबारी के फरार आरोपी स्टेशन रोड में एक होटल में रुका है।सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस ने रात करीब 11 बजे होटल में छापेमारी कर आरोपी धर्म सिंह पिता स्वर्गीय केलु सिंह,बरौनी चकिया बेगूसराय को गिरफ्तार कर लिया है।बताया कि देर रात बेगूसराय पुलिस भी राँची पहुँच गया।आरोपी से पूछताछ के बाद बेगुसराय पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गई है।

बताया कि आरोपी धर्म सिंह पर बेगुसराय जिले के निमाचनपूरा थाना में 2021 में आर्म्स एक्ट और गोलीबारी करने का मामला दर्ज हुआ था।उसी समय से आरोपी फरार चल रहा था।शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राँची में छुपा है।उसके बाद बेगुसराय पुलिस ने राँची पुलिस से सम्पर्क किया।देर रात आरोपी को होटल पैराडाइज से गिऱफ्तार कर लिया है।

इस सम्बंध में बेगुसराय के निमाचनपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर आर्म्स एक्ट और गोलीबारी करने मामला दर्ज है।कांड संख्या 69/21 में गोलीबारी की घटना दर्ज हुआ है।वहीं कांड संख्या 70/21 में हथियार बरामदगी की घटना दर्ज हुआ था।पाँच अपराधी में चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी धर्म सिंह फरार चल रहा था।