Ranchi:अरगोड़ा पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों में हज हाउस के पीछे रहने वाले हाजिक अख्तर और ग्वाला टोली हिंदपीढ़ी का रहने वाला राजू ग्वाला उर्फ अफसर गद्दी है।जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया।बताया जाता है कि दोनों ने कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव के पास एक स्कूटी के डिक्की में रखे मोबाइल की चोरी की थी। पुलिस ने इन दोनों के पास से चोरी के मोबाइल को भी बरामद किया है। दोनों शातिर चोर है। पहले भी इन दोनों ने कई चोरियों को अंजाम दिया था।