Ranchi:यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, महिला ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी…

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में चुटिया थाना पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार साहू को गिरफ्तार कर बुधवार को भेजा जेल।मामले में विवाहिता ने तेली टोला निवासी सूरज कुमार साहु के खिलाफ चुटिया थाने में बीते दिनों प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

क्या है मामला
दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी युवक ने बीते छह मई को उसके घर पहुंचे और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह एक संस्था में काम करती है। इसी दौरान सूरज के साथ उसकी जान पहचान हुई। सूरज उसके घर आने जाने लगा। इसी बीच एक रात वह उसके घर में रूक गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है