Ranchi:जनगणना कार्य के दौरान कर्मी को सांप ने काटा, हालत गंभीर;सहकर्मियों में दहशत

 

राँची।राजधानी राँची के रातू इलाके के चटकपुर क्षेत्र में जनगणना कार्य में जुटे एक कर्मी को सांप ने काट लिया।हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

​जानकारी के अनुसार, जनगणना कर्मी सुभेन केरकेट्टा (HBL संख्या 199) चटकपुर क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर थे और घर-घर जाकर सर्वे का काम पूरा कर रहे थे। इसी दौरान, एक घर के समीप झाड़ियों में छिपे सांप ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें काट लिया।​सांप के काटने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सुभेन को प्राथमिक उपचार दिया।इसके बाद उन्हें बिना वक्त गंवाए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कर्मी की स्थिति को गंभीर बताया है। उन्हें आईसीयू/विशेष निगरानी में रखकर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार इलाज कर रही है।

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। इस हादसे के बाद चटकपुर और आसपास के इलाकों में जनगणना कार्य में लगे अन्य कर्मियों के बीच दहशत का माहौल है। कर्मियों ने क्षेत्र में सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता कर्मी सुभेन केरकेट्टा की जान बचाना है। स्थिति पर पल-पल की नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!