Ranchi:आर्थिक रूप कमजोर परिवार के मूक-बधिर दो बहनों का समाजसेवियों ने शादी कराया,नव दम्पति को आशीर्वाद देकर विदा किया

राँची।राँची चुटिया के दो मूक बधिर बहनों का शादी इक्कीसी महादेव मंदिर प्रांगण में सम्यन्न हुई।बताया जा रहा है कि दोनों बहनें मूक बधिर है।और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शादी नहीं हो पा रहा था।लेकिन समाज के कुछ सामाजिक कार्य करने वाले लोगों ने इसका बीड़ा उठाया और शादी कराया गया।इस कार्य में आगे बढ़कर समाजसेवी मुनचुन राय ने सामाजिक कार्य के प्रति मिशाल पेश किये है।बता दें कोरोना काल में कई लोगों को आर्थिक मदद कर रोजगार मुहैया कराए हैं।आज फिर एक सामाजिक कार्य कर बेहतरीन उदाहरण पेश किए है।कई लोगों के जन सहयोग से दो मूक बधिर बहनों की शादी करवाये हैं।बताया गया कि लखन रजक और मंती देवी की दो मूक बधिर पुत्री का विवाह इक्कीसी महादेव मंदिर चुटिया सम्पन्न करवाये हैं।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को आर्थिक मदद कर दोनों बेटी का शादी करवाकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिए है।संगीता और राधिका बचपन से मूकबधिर है।दोनो बहनो की शादी संगीता की शादी महेश रजक और राधिका की सूजन रजक हुई है।श्री राम मंदिर में समाज एक कई लोग इस शादी में जुटे और नव दम्पति को आशिर्वाद दिए है।दोनों बहनों की शादी में इनलोगों का सहयोग रहा।मुनचुन राय,रेखा केशरी,मंजू चौधरी,अविचल सिंह,विक्की सिंह का सहयोग रहा।