Ranchi:एसएसपी राकेश रंजन ने राजधानी के पाँच प्रमुख थानों में नए थानेदार की पोस्टिंग की,आदेश जारी..

राँची।एसएससी राकेश रंजन ने राजधानी राँची के पाँच प्रमुख थानों में नए थानेदार की पोस्टिंग मंगलवार की देर शाम कर दिया है।ये प्रमुख थाने हैं धुर्वा, कोतवाली, लोअर बाजार, डेली मार्केट और कांके थाना शामिल है।इन सभी जगह पर नए थानेदार की पोस्टिंग की गई है, जिनमें कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी बनाया गया,लेकिन वहां अभी प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर थाना प्रभारी के रूप में रहेंगी।नितिन कुमार को डेली मार्केट, सनोज चौधरी को कोतवाली, लव कुमार सिंह को लोअर बाजार और अरुण महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया।आदेश के अनुसार,कांके थाना में प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर को थाना प्रभारी बनाया गया है।उनका ट्रेनिग समाप्त होने के बाद कुणाल कुमार कांके का थाना प्रभारी होंगे।

 

error: Content is protected !!