Ranchi:ठेकेदार शक्ति सिंह हत्याकांड मामले में 10 साल बाद संदीप थापा समेत छह बरी….

राँची।राजधानी राँची में ठेकेदार शक्ति सिंह हत्याकांड से जुड़े 10 साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए अपर न्यायायुक्त राजीव रंजन की अदालत ने संदीप थापा समेत छह आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।अदालत ने साक्ष्य के अभाव में संदीप थापा के साथ सत्यम पाठक, सन्नी सिंह, सोनू सिंह उर्फ विक्रम सिंह, बिट्टू सिंह उर्फ आदित्य सिंह एवं सन्नी मल्लिक को बरी किया।आरोपियों पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर 2014 को शक्ति सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। घटना को अंजाम हरमू बिजली कार्यालय के पास दी गई थी। हत्या की साजिश बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में रची गई थी। जैसा की पुलिस की जांच में सामने आई थी। शक्ति सिंह संदीप थापा के लिए काम करता था। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई थी।उसके बाद शक्ति सिंह की हत्या हुई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सात साल में आठ गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। लेकिन, हत्या किसने की यह साबित नहीं किया जा सका।