राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,24 घंटे के अंदर मारपीट व लाइसेंसी राइफल लूटकांड का खुलासा, लूटी गई राइफल के साथ आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार…

राँची।जिले के रातू थाना क्षेत्र के मलमाडू में हुए लाइसेंसी राइफल लूट एवं मारपीट मामले का खुलासा रातू पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली है, साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है।बता दें 5-6मई की रात तारूप निवासी सतीश कुमार महतो एवं उनके मित्र मदन अरोड़ा के साथ अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।तथा सतीश कुमार की लाइसेंसी राइफल लूट ली थी।पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों एवं राइफल छिपाने में सहयोग करने वाले अन्य युवकों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगी।सम्भवतः आज ग्रामीण एसपी मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे।

error: Content is protected !!