राँची पुलिस ने दो हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

राँची। नामकुम पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके में हुई दो अलग अलग हत्या कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि दो हत्या कांड की घटना में शामिल फरार चल रहे मुख्य अपराधी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। बताते चलें कि राजधानी में बढ़ते अपराध पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि राजधानी की पुलिस लगभग मामलों में ततपरता दिखाई है, और अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।
मामले में पहले ही तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं
प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके के व्यांगडीह में टुसु मेला घूमने गए को शंकर नाग को अपहरण कर मारने के बाद उसकी हत्या कर शव को छुपाने का मुख्य आरोपी फोउदा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में पूर्व तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शंकर नाग के हत्या का मुख्य आरोपी फौउदा फरार था जिसे व्यांगडीह बुलटोली से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में एक और हत्याकांड का खुलासा
अपराधी के गिरफ्तार होने पर पूछताछ में एक और हत्या कांड का हुआ खुलासा। गिरफ्तार आरोपी फोउदा मुंडा ने पुलिस के द्वारा किए गए पूछताछ में बताया कि बीते 5 जनवरी को नामकुम थाना क्षेत्र के चूरूबेडा के जंगल में बहती नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। उसकी हत्या उसके साथी ऐतवा टूटी के साथ मिलकर कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐतवा टूटी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़ा बरामद किया।

