Ranchi:अवैध बालू लदा ट्रक ने नामकुम थाना प्रभारी की गाड़ी में मारी टक्कर….थाना प्रभारी और बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल..

 

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार और उनके बॉडीगार्ड एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब उनकी बोलेरो को अवैध रूप से बालू लादकर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थिति गंभीर है।यह घटना नामकुम थाना क्षेत्र के टाटा रोड में प्लांडु के पास हुई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी देखकर बालु लदा ट्रक के चालक भागने को कोशिश किया।इसी दौरान पुलिस की गाड़ी और टर्बो ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है।जिससे दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गई। थाना प्रभारी के बोलेरो गाड़ी के प्राइवेट चालक विजय कुमार को कुछ नहीं हुआ है।वहीं बोलेरो में आगे सीट पर बैठे बॉडीगार्ड अमित कुमार और बीच वाली सीट पर बैठे थाना प्रभारी मनोज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है।ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर नामकुम थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पहुँचे।दोनों घायलों को वहीं पर एक अस्पताल में भर्ती कराया।लेकिन वहां के डॉक्टरों ने घायल पुलिस वाले कि स्थिति देखकर तुरंत रेफर कर दिया गया।इधर घायल थाना प्रभारी को लालपुर इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज किया जा रहा है।वहीं अस्पताल में घायलों  को देखने एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुँचे है।

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस गाड़ी को देखकर बालू गाड़ी भागने का प्रयास किया लेकिन सामने पुलिस की गाड़ी आ गया और अवैध बालू लदा ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। आशंका जताया जा रहा है कि जान बूझकर ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी है।

यह दुर्घटना अवैध बालू के कारोबार को उजागर करती..!

सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद, इलाके में बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन और परिवहन का काम कर रहे है। नामकुम थाना क्षेत्र में बालू माफिया का बोलबाला है। यहां हर दिन करीब 150 से अधिक ट्रक बालू का परिवहन किया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे खेल में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इस मुद्दे पर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।इधर दुर्घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

सेटिंग का खेल, हर दिन आ रहा है बालू

स्थानीय लोगों का कहना है कि  नामकुम क्षेत्र में कुछ बालू माफिया सक्रिय है।स्थानीय प्रशासन के साथ सेटिंग के कारण बालू माफिया बेखौफ होकर अपना काम करता है और स्थानीय प्रशासन को कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बालू की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बालू माफिया की मनमानी के कारण उन्हें अपनी जरूरतों के लिए अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं।

पुलिस की भूमिका पर सवाल कैसे चल रहा है बालू ट्रक

स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन बालू माफिया के साथ मिलकर काम कर रहा है और उनकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इस आरोप की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नामकुम थाना क्षेत्र में बालू माफिया का बोलबाला है और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है और उन्हें न्याय की जरूरत है। वरीय पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

तेज रफ्तार बस व ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक केबिन में फंसा

इधर कुछ देर बाद दूसरी सड़क दुर्घटना नामकुम थाना से 50 मीटर की दूरी स्थित आचार्यकुलम स्कूल के सामने तेज़ रफ़्तार बस व 709 ट्रक में सीधी टक्कर हो गई।टक्कर में दोनों वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।शाहिद बस (जेएच 05डीएल6812) रांची की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार व ओवरटेक के दौरान बुंडू की और जा रही ट्रक (जेएच 01सीवी4894) को टक्कर मार दी। खबर लिखे जाने गत घायलों कै नाम नहीं पता चल पाया था।

 

 

error: Content is protected !!