Ranchi:अरगोड़ा थाना के ठीक पीछे घर में ताला तोड़ साढ़े चार लाख की चोरी….

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना के ठीक पीछे मकान संख्या बी-69 के बगल में रहने वाले ओम प्रकाश के घर में ताला तोड़ साढ़े चार लाख की चोरी हुई है। वे किराया पर उक्त घर में रहते है। इस संबंध में ओम प्रकाश ने अरगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ओम प्रकाश पूरे परिवार के साथ 11 नवंबर की सुबह नौ बजे तिलैया कोडरमा गए हुए थे। छठ मनाने के बाद वे 21 नवंबर की शाम पांच बजे वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब वे अंदर कमरे में गए तो देखा कि कमरे में रखा अलमीरा भी टूटा हुआ है। उसमें रखे करीब दो लाख रुपए के जेवरात और दो लाख रुपए मूल्य के सोने के सिक्के व नगद 50 हजार रुपए कुल साढ़े चार लाख गायब है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अरगोड़ा थाना की पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हालांकि चोरो को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।